Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के बाद काठगोदाम से भी बंद हुआ अयोध्या के लिए बस संचालन

Ad

Haldwani-Kathgodam to Ayodhya Bus Service:

ADVERTISEMENTS Ad

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर उदघाटन के बाद अयोध्या नगरी में जैसे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया था। देश-विदेश से सभी पर्यटक और भक्तजन भगवान राम के दर्शन के लिए मंदिर में पधार रहे थे। मंदिर उदघाटन से पहले और बाद में हर किसी के मन में प्रभु राम के दर्शन करने की इच्छा थी। सभी भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए देशभर से अयोध्या पहुँचने के लिए कई माध्यमों का संचालन शुरू किया गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी और काठगोदाम से भी राम भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। काठगोदाम-हल्द्वानी से शुरू हुई यह बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।

बता दें कि हल्द्वानी से अयोध्या के लिए दो बसों का संचालन होता था। बस सेवा के शुरूआती दौर में भक्तों और पर्यटकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखते हुए अयोध्या के लिए काठगोदाम से भी बस सेवा शुरू कर दी गई थी। बीतते समय के साथ पर्यटकों की संख्या में कमी आने के कारण हल्द्वानी से अयोध्या के बीच बस संचालन को रोकना पड़ा। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार सवारियों की कमी तो मुख्य कारण है ही साथ ही इसमें एक अहम् बिंदु यह भी है कि होली से पहले बसें अपने रुट पर गई थी लेकिन उसके बाद से वे खराब ही पड़ी हैं।

उत्तराखंड से अयोध्या के लिए ट्रेन को बस के मुकाबले एक सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है। काठगोदाम-हल्द्वानी से अयोध्या पहुँचने के लिए कम से कम 10 घंटों की यात्रा करनी पड़ती है। यहाँ से अयोध्या जाने वाले भक्तों में वृद्ध एवं वरष्ठजनों की संख्या भी अच्छी-खासी होती है। ऐसे में बीच सफर में उन्हें होने वाली दिक्कतों पर ध्यान देते हुए कई लोगों ने बस की जगह ट्रेन को बेहतर विकल्प के रूप में चुना है। अभी तो सवारियों की संख्या नियंत्रण में है लेकिन त्योहारों और विशेष पर्वों के समय यह संख्या कई रिकॉर्ड तोड़ जाती है। इसलिए रोडवेज प्रबंधन को जल्द ही बस सेवा को अयोध्या के लिए यात्रा का एक मज़बूत विकल्प बनाकर जनता के बीच रखना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top