Udham Singh Nagar News

उम्मीद टूटने पर खटीमा तहसील में व्यक्ति ने खुद किया आग के हवाले

Ad

खटीमा (उधम सिंह नगर): खटीमा तहसील परिसर में मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

झुलसे व्यक्ति की पहचान खटीमा दियूरी निवासी नारायण सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब 6 बजे की है। तहसील परिसर में उपस्थित स्टांप वेंडर राशिद अंसारी, अजीम और अन्य लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कंबल और मिट्टी डालकर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही खटीमा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायल नारायण सिंह को नागरिक चिकित्सालय खटीमा लाया गया। डॉ. मनी पुनियानी ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि व्यक्ति करीब 60 प्रतिशत जल चुका है, इसलिए उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह अपने पिता द्वारा खरीदी गई 46 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से परेशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि व्यक्ति को आत्मदाह जैसा गंभीर कदम उठाना पड़ा।

घटना के बाद तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने सभी से संयम बरतने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top