Bageshwar News

मौसम विभाग के अपडेट के बाद बागेश्वर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

Ad

Bageshwar News: School: Rain: Alert: उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय जिलो में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से फैसले लिए जा रहे हैं। नैनीताल जिले के बाद बागेश्वक जिले के सभी स्कूलों में 6 जुलाई को छुट्टी रहेगी। इस संबंध में डीएम अनुराधा पाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया है। विदित हो कि मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तेज वारिश का येलो अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top