Jobs

एम्स में नौकरी करने का शानदार मौका, अंतिम तारीख से पहले करें अप्लाई

Ad

AIIMS Rajkot Job vacancy:- अगर आप एम्स में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप के लिए है एक जरूरी सूचना। अब आप नॉन फैकल्टी के कुल 131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। मेडिकल के छेत्र में नौकरी करने के सपने देख रहे युवाओं के लिए ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Aiims) ने एक शानदार मौका दिया है। एम्स राजकोट ने ग्रुप (A),(B),(C) नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार संस्था की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। बता दिया जाए कि आवेदन फॉर्म जमा की आखिरी तारीख इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन है। इसके अलावा सीनियर नर्सिंग अधिकारी के 80% पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए पद की आवेदन फीस 3000 रुपये रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST),आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आवेदन फीस 1500 रुपये तय की गई है। वहीं बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस में छूट है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top