Uttarakhand News

रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड लौटेंगे सलाहकार अजीत डोभाल,गांव में पैतृक घर बनाएंगे

Ad

सलाहकार अजीत डोभाल पुस्तैनी घर के अवशेष देखकर हुए भावुक, कहा गांव में पैतृक घर बनाएंगे

कुलदेवी की पूजा करने पैतृक गांव पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पुस्तैनी घर के अवशेष देख कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह गांव में घर में बनाएंगे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात की। वो नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों से गढ़वाली में बातचीत करते नजर आए। यहां पहुंचकर डोभाल दंपती ने कुल देवी मां बाल कुंवारी की पूजा की।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने पुराने साथी के लिए कही बड़ी बात, कष्ट में हैं रावत

यह भी पढ़े:खुशखबरी:दुनिया में विख्यात भारत के आखिरी गांव माणा में पहुंची बैंकिंग सेवा

शनिवार को कुलदेवी की पूजा के बाद एनएसए डोभाल अपनी पत्नी के साथ पुस्तैनी घर देखने पहुंचे थे। घर के अवशेष देखकर उन्होंने गांव में पैतृक घर बनाने की बात कही। जल्द ही मकान का नक्शा तैयार कर लिया जाएगा। मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान गांव लौट चुके युवाओं की पहल को उन्होंने सराहा।

इससे पहले निजी कार्यक्रम के तहत गांव पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल का ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ की थाप पर स्वागत किया। उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। एनएसए डोभाल ने ग्रामीणों के साथ खुलकर बातचीत करते हुए गांव की समस्याओं को जाना। बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीण भी खुश दिखे। करीब ढाई घंटे गांव में बिताने के बाद वह पौड़ी के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े:त्योहारी सीजन में प्याज के दाम ने जनता को रुलाया, जानें अन्य सब्जियों के भी दाम

यह भी पढ़े:युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल करने पर युवती ने लगाई न्याय की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top