Uttarakhand News

RCB के बाद मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल

Ad

देहरादून: आईपीएल कई खिलाड़ियों को मौके देता है। कोई मैदान पर खेलता है तो कोई अभ्यास सत्र के लिए टीम का हिस्सा बनता है। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल (akash madhwal) इस बार मुंबई इंडियंस के साथ बतौर स्पोर्टिंग प्लेयर जुड़े हैं। इससे पहले आकाश आरसीबी के साथ जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad

आगामी 2022 सीजन के लिए आकाश (akash madhwal mumbai indians) ने टीम ज्वाइन कर ली है। आकाश मधवाल को रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, केरॉन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा जो उन्हें भविष्य में अपने गेम को सुधारने में काम आएगा।

उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकाश ( akash madhwal uttarakhand cricketer) ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में 17 मैच खेले हैं। उन्होंने 22 विकेट और 15 झटके हैं। जबकि 15 टी-20 में उन्होंने 15 विकेट झटके हैं। उत्तराखंड टीम ने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है और दूसरा चरण आईपीएल के बाद खेला जाएगा।

इसके चलते आकाश को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने एनओसी दे दी है। उम्मीद है कि आकाश का आईपीएल का अनुभव उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में फायदा देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top