Haridwar News

उत्तराखंड:पांच महीने जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद SDM संगीता का हुआ निधन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक खेमे से बुरी खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया (SDM SANGITA KANOJIYA) की ऋषिकेश एम्स में मृत्यु हो गई। वह सड़क हादसे में घायल हुई थी और उनका इलाज चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

पांच महीने पहले हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि सड़क हादसा 26 अप्रैल को हुआ था। उनके चालक की गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। उनके निधन की जानकारी उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

एसडीएम संगीता कनौजिया को गंभीर चोटे आई थी

एसडीएम संगीता कनौजिया ( SDM LAKSAR) को एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उन्हें भर्ती किया गया था। एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। उन्होंने गुरुवार सुबह 10 बजे आखिरी सांस ली। पांच महीने जिंदगी और मौत से लड़ने के एसडीएम संगीता ने अंतिम सांस ली। पूरा उत्तराखंड उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top