Dehradun News

मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार, वीडियो शेयर कर लिखा किसी सपने से कम नहीं…

Ad

मसूरी: राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम ठंडा बना हुआ है। इन दिनों पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हिमपात हो रहा है। बॉलीवुड के बड़े स्टार अक्षय कुमार भी इन दिनों मसूरी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मसूरी के नजारों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखकर यहां की खूबसूरती की तारीफ की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रंजीत तिवारी हैं। फिल्म में अभनेत्री का किरदार रकुल प्रीत निभाती नजर आएंगी। बीते मंगलवार को ही अक्षय कुमार मसूरी पहुंच गए थे। वह तभी से मसूरी की खूबसूरती से अभिभूत नजर आ रहे हैं।

इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पुलिस की वर्दी पहन रखी है। इस वीडियो में अक्षय कुमार चेहरे पर मुस्कान लेकर बर्फ से ढकी सड़क पर चहलकदमी कर रहे हैं। वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि एक ऐसी नौकरी के लिए आभारी हूं जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है। आप यहां शूटिंग करने का सपना जी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top