Uttarakhand News

गणतंत्र दिवस अलर्ट…कुमाऊं की सीमाओं पर स्पेशल चेकिंग शुरू हुई

Ad

Uttarakhand Republic Day Alert: गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुमाऊं की सीमाओं पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है । पिथौरागढ़ और चंपावत से सटे नेपाल बॉर्डर के पास एसएसबी भी मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अलर्ट जारी कर जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। वही बॉर्डर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर SSB के साथ मिलकर उत्तराखंड पुलिस वाहनों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए हैं।

वही मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवान सभी टीमों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पुलिस सभी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के चलते मार्ग बंद होने की स्थिति में उसे जल्द से जल्द खोलने के लिए सभी को अलर्ट में रहने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top