Dehradun News

भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के ऐलान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 47 सीट जीती है लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद नए मुख्या की तलाश शुरू हो गई है। होली के त्योहार के वजह से भाजपा टीम मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं कर पाई लेकिन उसके तुरंत बाद ऐसा होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

ANI के मुताबिक भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। इसकों लेकर  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी।  विधायकों के बुलावे के बाद कहा जा रहा है कि रविवार को भाजपा की विधानमंडल की बैठक हो सकती है।

भाजपा उत्तराखंड में सरकार गठन के बाद प्लान लोकसभा 2024 को फ्लोर पर उतारने वाली है। शपथ समारोह को भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया जाएगा जबकि प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top