Haridwar News

उत्तराखंड का ऋषिकेश एम्स देश में नंबर वन,बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी अवॉर्ड अपने नाम किया

Ad

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश को उच्चतम और एडवांस मेडिकल केयर, उच्च गुणवत्तायुक्त अनुसंधान के उत्कृष्ट कार्यों के लिए बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी 2020 अवार्ड से नवाजा गया है। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रविकांत ने संस्थान की ओर से मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कहा कि एम्स ऋषिकेश अपनी उत्कृष्ट सेवाओं को 2021 और निकट भविष्य में भी विशेषरूप से समाज कल्याण एवं जन कल्याण के लिए सततरूप से जारी रखते हुए और आगे बढ़ाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि एम्स ऋषिकेश उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा और शोध के साथ-साथ उच्च तकनीक द्वारा जनता के स्वास्थ्यहित का भी संपूर्ण ध्यान रखता है। उन्होंने आगे बताया कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए एम्स ऋषिकेश में अत्याधुनिक मशीन एवं उच्च गुणवत्ता का उपचार आदि उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़े:सांसद मेनिका गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर लिखा पत्र,सीएम रावत ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

यह भी पढ़े:Low स्कोरिंग मैच में चमके रामनगर के अनुज रावत, दिल्ली ने आंध्रा को हराया

प्रो. रवि कांत ने बताया कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए एम्स ऋषिकेश में अत्याधुनिक मशीन एवं उच्च गुणवत्ता का उपचार आदि उपलब्ध कराया गया है। संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तराखंड की भौगोलिक पस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नित नए प्रयास कर रहा है, जिसमें एम्स परिसर में हेलीपैड सेवाएं और ट्रॉमा सेंटर, डायलिसिस यूनिट के साथ कई मल्टी स्पेशलिटी यूनिट्स स्थापित कर दी गई हैं। इसका सीधा उद्देश्य मरीजों को उच्च सुविधा और गुणवत्ता के साथ उपचार का लाभ पहुंचाना है। संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि संस्थान ने वर्ष 2020 में कई ऐसे कार्य किए हैं, जो कि एम्स ऋषिकेश की प्रतिबद्धताओं को साबित करते हैं। इस अवसर पर संस्थान के आउटरीच सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. संतोष कुमार जी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े:कोरोना वायरस की चपेट में आए हल्द्वानी मेयर, फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी

यह भी पढ़े:कोरोना वायरस को हराने के नजदीक उत्तराखंड,एक लाख 13 हजार वैक्सीन पहुंची देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top