Sports News

जिम्बाब्वे से हार के बाद टूटे पाकिस्तानी खिलाड़ी, शादाब खान का रोते हुए VIDEO वायरल

Ad

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में हराकर पड़ोसी देश को सदमा दिया है। पाकिस्तान को भारत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी है। टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। हार के बाद उपकप्तान शादाब खान का भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस वीडियो में शादाब पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम के बाहर घुटने पर बैठकर रोते हुए नजर आए। शादाब खान ने पहले चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं बल्लेबाजी में भी शादाब ने 17 रन की पारी खेली। याद दिला दें कि जिम्बाब्वे ने यह मुकाबला 1 रन से अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना पाई। पाकिस्तानी फैन भी इस हार से खासा निराश हैं। पूरी टीम और बाबर आजम की कप्तानी पर न सिर्फ फैंस बाकी सीनियर खिलाड़ी भी सवाल उठाने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top