Uttarakhand News

फरवरी के पहले हफ्ते में खुलेंगे उत्तराखंड के कॉलेज, 4जी नेटवर्क से साथ होगा स्वागत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय फरवरी के पहले हफ्ते से खुल जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डा रावत ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ फरवरी माह से शिक्षण कार्य सुचारू करने के संबंध में फैसला लेने को 25 या 26 जनवरी को बैठक होगी। आनलाइन शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने को सभी विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों को 15 जनवरी तक 4जी नेटवर्क सेवा से जोडऩे के निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महाविद्यालयों को पूर्ण रूप से खोलने की प्रक्रिया क्या होगी। कोविड के नियमों का किस तरह से पालन कराया जा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़े:उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

विभागीय मंत्री डा रावत ने बताया कि विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रक्तदान पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक समेत तमाम छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बताया गया कि आइआइआइटी एवं आइआइएसईआर तथा महिला विश्वविद्यालय के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया निदेशालय स्तर पर चल रही है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए बजट में हर साल एक करोड़ की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र नियमावली बनाने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति, एकेडमिक कैलेंडर, परीक्षा, परीक्षाफल एवं अवकाश कैलेंडर में एकरूपता लाने को शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, सिसोदिया इस लायक नहीं कि उनकी बात का जवाब दिया जाए

यह भी पढ़े:कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के बाद ब्रिटेन में लगा लॉकडाउन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top