Uttarakhand News

उत्तराखंड में आराम फरमाकर वापस लौटे पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन, फैन्स के साथ खिंचाई फोटो

Ad

डोईवाला: पुष्पा फिल्म ने दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी है। हर कोई अल्लू अर्जुन का फैन बन गया है। अल्लू अर्जुन वैसे तो पहले से भी बड़े सूपरस्टार माने जाते थे। लेकिन पुष्पा के बाद उन्हें साउथ के अलावा पूरे भारत में ख्याति मिल गई है। बता दें कि बीते एक हफ्ते से अल्लू अर्जुन देवभूमि उत्तराखंड में सुकून के पल बिताने आए हुए थे। अब अल्लू अर्जुन यहां आराम करने के बाद वापस लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने पास जाने से पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाने में कोई कंजूसी नहीं की।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन लगभग एक सप्ताह पहले उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे थे। वह नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा में ठहरे हुए थे। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े बल्कि दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। बता दें कि फिल्म लाल चंदन की तस्करी को केंद्र में रखकर बनाई गई है। अब चकाचौंध से दूर अल्लू अर्जुन देवभूमि आए हुए थे। उनकी विजिट को गुप्त बताया जा रहा था। लेकिन आते से ही एयरपोर्ट पर उनके फैन्स उमड़ गए थे।

बीते दिन गुरुवार को शाम चार बजे अल्लू अर्जुन उत्तराखंड से वापस लौटने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान इसस पहले वह अपने निजी चार्टर विमान से अपने गंतव्य को रवाना होते, वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। अल्लू अर्जुन के फैन्स उनके साथ फोटो खिंचाने का निवेदन करने लगे। अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरेमं खिंचाई और इसके बाद ही विदा ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top