Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- अल्मोड़ा हाईवे चार दिन के लिए बंद, रामगढ़ के रास्ते होकर पूरी करनी होगी यात्रा

Ad

हल्द्वानी: राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलवा सफाई कार्य किया जाएगा। इस कारण गुरुवार 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। अक्टूबर में आई आपदा की वजह से खैरना से काकडीघाट हाईवे के बीच मलवा आ गया था। यह क्षेत्र दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलवा हटाना अति आवश्यक है। उन्होंनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी। खैरना से क्वारब के बीच सड़क में आये मलवे को हटाने के चलते आज से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे चार दिन के लिए बंद रहेगा। डीएम नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 से 14 नवंबर तक मार्ग बंद रहेगा। इस बीच खैरना तक वाहन जा सकेंगे। लेकिन अल्मोड़ा जाने वाले लोग वाया रामगढ़ के रास्ते जाएंगे। बताया कि खैरना से क्वारब तक इस बीच मलवा भी हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top