Almora News

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने भारतीय टीम को जिताया थॉमस कप, बैडमिंटन में रचा इतिहास

Ad

अल्मोड़ा: भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को पराजित कर यह कारनामा अपने नाम किया है। यह जीत उत्तराखंड के लिए एक और वजह से भी खास है। दरअसल अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने इस जीत की नींव रखी थी। वह लक्ष्य सेन ही थे, जिसने इंडोनेशिया को पहले ही बैकफुट पर धकेल दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब हो कि मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रहने वाले युवा शटलर लक्ष्य सेन ने थॉमस कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग को 21-8, 17-21, 16-21 से हराकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। बता दें कि लक्ष्य ने पहले मैच में 1-0 से टीम का खाता खोला।

इसमें कोई दोराय नहीं कि लक्ष्य की जीत ने ही भारतीय जीत की नींव रखी। इसके बाद भारतीय टीम ने अन्य दो मैच जीतकर इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। इस मौके पर लक्ष्य सेन को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं लक्ष्य के पिता और कोच डीके सेन का कहना है कि भारतीय बैडमिंटन टीम ने मील का पत्थर स्थापित किया है हम खुश हैं यह यादगार पल है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top