Uttarakhand News

सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया शोक

Ad

सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया शोक

अल्मोड़ा के सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी नेहा जीना का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन हो गया। विधायक की पत्नी नेहा 45 वर्ष की थीं। विधायक जीना की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवार की अपूर्णनीय क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: उत्तराखंड:मालकिन को बचाने के लिए गुलदार से भीड़ गया कुत्ता, वफादारी को सलाम

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में कांग्रेस प्रवक्ता का बयान,हरक अपनी ही सरकार को कर रहे हैं ब्लैकमेल

ओएसडी हरिराम आर्या के अनुसार मंगलवार दोपहर विधायक जीना की पत्नी धर्मा का दिल्ली में स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। उन्हें वहां के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इससे पूर्व सुबह ही विधायक दिल्ली से सल्ट के लिए निकल गए थे।

मगर रामनगर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। इस पर जीना रामनगर से ही दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री अल्मोड़ा दौरे के बीच विधायक जीना को सांत्वना देने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। विधायक जीना की पत्नी के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े:काठगोदाम के प्रसून सनवाल को बिहार चुनाव में JDU ने दी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़े:दून-दिल्ली के लिए नई कंपनी देगी हवाई सेवा, नौ नवंबर को भरी जाएगी पहली उड़ान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top