Almora News

अल्मोड़ा पुलिस की वीडियो में ऐसा क्या था जो अबतक 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा…

Ad

अल्मोड़ा: अपनी बात ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब आम लोग ही नहीं पुलिस भी करती है। इंटरनेट पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। इस बार अल्मोड़ा पुलिस की एक फेसबुक पोस्ट विदेशों तक में वायरल हो गई है। इस वीडियो को अबतक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि द्वाराहाट एसओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने हाल ही में होमगार्ड जवानों के साथ गोष्ठी की थी। जिसमें उन्होंने जनता के साथ मधुर रिश्ता बनाने की नसीहत जवानों को दी और साथ ही खुद को नशे से दूर रखकर लोगों को जागरूक करने की सीख दी। इस वीडियो को अल्मोड़ा पुलिस के पेज पर अपलोड किया गया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई।

चार दिन में पुलिस की इस फेसबुक पोस्ट को 1 लाख 17 हजार लोगों ने लाइक किया। जबकु दो हजार से ज्यादा शेयर हुए हैं। इस वीडियो पर 6.6 मिलियन व्यूज भी हो गए हैं। वीडियो में एसओ बिष्ट जवानों को ड्यूटी से गैरहाजिर न रहने, जरूरी छुट्टी से एक दिन पहले सूचित करने के साथ साथ लोगों से अच्छे तरीके से पेश आने की गुजारिश करते दिख रहे हैं।

वीडियो में एसओ बिष्ट ने यह भी कहा है कि ड्यूटी के दौरान वाट्सएप चैटिंग न करें। वर्दी वालों पर सबकी नजर होती है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और शराब का सेवन न करें। नियम का उल्लंघन करने वालों की सूचना दें। अब इस वीडियो को सिर्फ भारत नहीं, लंदन, नेपाल आदि में भी शेयर किया जा रहा है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने इसे रिकॉर्ड उपलब्धि बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top