Almora News

अल्मोड़ा जाने वाले यात्री ध्यान दें, सिकुड़ा मोड़ के पास बोल्डर गिरने से बंद हुआ मार्ग

Ad

अल्मोड़ा: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। धारानौला अल्मोड़ा सड़क सिकुड़ा बैंड के पास बंद हो गई है। दरअसल यहां पर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर आकर सड़क पर गिर गया है। सड़क पर बोल्डर गिर जाने के कारण यातायात भी पूरी तरह से बंद हो गया है। जिससे यात्रियों को भी दिक्कतें आने की संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण आई आपदा ने पहले ही कई सारे रास्तों को बंद कर दिया था। जैसे तैसे अब मार्गों को खोला जा रहा था। मगर अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। धारानौला अल्मोड़ा सड़क सिकुड़ा बैंड के पास बोल्डर गिरने से अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को मुश्किलें होंगी।

हालांकि प्रशासन फौरन हरकत में आ गया है। फिलहाल बोल्डर गिरने की सूचना के तुरंत बाद एक जेसीबी को काम पर लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जेसीबी बोल्डर को हटाने के काम में जुट गई है। कुछ ही देर बाद सड़क पर यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top