Almora News

भुवन जोशी मौत प्रकरण: एक अन्य आरोपी ने खुद किया सरेंडर, पुलिस ने कुल 11 गिरफ्तार किए

Ad

हल्द्वानी: अल्मोड़ा जिले के आरासल्फड़ गांव में ग्रामीणों की पिटाई के बाद हॉस्पिटल में युवक भुवन जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ देर पहले पुलिस द्नारा जानकारी दी गई कि एक आरोपी ने खुद सरेंडर किया है। वहीं दो अन्य नाबालिको को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

महेश पांडे उम्र-18 वर्ष पुत्र गोविंद पांडे निवासी सल्फड़ ने दन्या थाने आकर अपना जुर्म कबूल किय, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कि अंधेरे में युवक के साथ मारपीट कर रहा था। वायरल वीडियो में मारपीट करने वालों की पहचान व जानकारी प्राप्त कर 02 नाबालिग लड़कों जो कि 9वीं/10वीं के छात्र हैं जिनकी उम्र- 15-16 वर्ष है।इन दोनों विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा पहचान व शिनाख्त जारी है।

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा का सख्त रूख में चल रही लगातार गिरफ्तारियों से 01 व्यक्ति ने स्वयं थाने आकर कबूला अपना जुर्म पुलिस ने…

Posted by Almora Police Uttarakhand on Sunday, 2 May 2021

वायरल वीडियो की तहकीकात कर अब तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 02 नाबालिग को माननीय किशोर न्याय के समक्ष पेश (कुल-11पर कार्यवाही) कर चुकी हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने जनता/युवाओं से अपील की है कि वह उक्त मामले में शीध्र एवं लगातार कार्यवाही कर रही है। अब तक पूर्व ग्राम प्रधान, लड़की के पिता सहित कुल- 11 को चिन्हित गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस को सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top