Uttarakhand News

अल्मोड़ा में सड़क हादसा,गोलू देवता के चमत्कार ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान

Ad

अल्मोड़ा: पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे होने का खतरा बना रहता है। उत्तराखण्ड में पिछले कुछ वक्त से पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा है, जिसमें कई लोगों की जान भी चले गई है। कई बार सड़क हादसे इतने भीषण होते हैं कि देखकर ही रूह कांप जाए लेकिन यात्री कर रहे लोगों की जान बच जाती है और इसे चमत्कार कहा जाता है। देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सरकारी सामान ले जा रहा पुलिस का एक वाहन पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया।

​हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत दो पुलिसकर्मी सवार थे। पेटशाला विख्यात चितई गोल्ज्यू के मंदिर से केवल 6 किलोमीटर दूर है। गनिमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों की सूचना पर एनटीडी चौकी पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।

खबर के अनुसार पुलिस का एक वाहन देहरादून से वर्दी समेत अन्य सरकारी सामान लेकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ हाईवे में पेटशाल से करीब एक किमी पहले वाहन वह हादसे का शिकार हो गया। घटना दोपहर तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि चालक से मोड़ पूरी तरह नहीं कटने से वाहन सड़क से करीब 5—6 मीटर नीचे जा​ गिरा। अलबत्ता पेड़ में अटकने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत दो पुलिसकर्मी सवार थे। वहीं स्थानीय लोग इसे गोल्ज्यू देवता का चमत्कार भी कह रहे हैं।

एनटीडी चौकी प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि चालक को मामूली चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी सुरक्षित है। घटना की सूचना लाइन को दे दी गई । इसके बाद वाहन भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top