Almora News

उत्तराखंड: अल्मोड़ा के शाश्वत रावत ने रणजी ट्रॉफी में खेली 207 रनों की पारी

Ad

Shashwat Rawat: Cricketer: Double Century: हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बड़ौदा को रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में जीत मिली है। बड़ौदा ने इस मुकाबले को एक पारी और 18 रन से जीता। बड़ौदा के लिए उत्तराखंड अल्मोड़ा के रहने वाले शाश्वत रावत ने शानदार प्रदर्शन किया। शाश्वत ने पहली पारी में शानदार 207 रनों की पारी खेली जिसमें 21 चौके शामिल रहे। इसके अलावा शिवालिक वर्मा ने भी 188 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत पहली पारी में बड़ौदा ने 482 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में 184 रन बनाए थे। जवाब में बड़ौदा ने विशाल लीड हासिल की, जिसे उतारने में हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में सफल रहे और पूरी टीम 280 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही मुकाबला परी और 18 रन से बड़ौदा से पक्ष में रहा।

इससे पहले भी शाश्वत रावत कई बार बड़ौदा के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वो साल 2020 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की टीम के भी सदस्य रहे थे। शाश्वत की तरह ही उत्तराखंड के कई खिलाड़ी हैं जो दूसरे घरेलू क्रिकेट में दूसरे राज्यों के लिए खेलते हैं और देवभूमि का नाम रौशन करते हैं। उत्तराखंड को 2018 में बीसीसीआई ने मान्यता दी थी और इससे पहले क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था जो बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों ने मौका दिया तो पहाड़ के बच्चों ने मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऋषभ पंत, पवन नेगी, एकता बिष्ट, मानसी जोशी और मनीष पांडे उन खिलाड़ियों को शामिल हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम के लिए भी खेले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top