Almora News

लेंफ्टिनेंट बनीं अल्मोड़ा की सुरभि रौतेला, हल्द्वानी से पूरी की है स्कूली शिक्षा

Ad

हल्द्वानी: पहाड़ की बेटी ने एक बार फिर पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट की रहने वाली सुरभि रौतेला ( SURBHI RAUTELA INDIAN ARMY) का चयन भारतीय सेना के लेंफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद अल्मोड़ा समेत हल्द्वानी में भी खुशी का मौहाल है। सुरभि (lieutenant surbhi rautela) के पिता वीरेंद्र सिंह रौतेला हल्द्वानी में व्यवसायी करते हैं। उनकी मां का नाम जया रौतेला है।

ADVERTISEMENTS Ad

विजयपुर गांव की सुरभि रौतेला ने प्रारंभिक शिक्षा नगर के केपीएस और यूनिवर्सल कान्वेंट से की। सुरभि ने इंटर हल्द्वानी निर्मला कान्वेंट से किया। स्कूल के बाद सुरभि ने इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में दाखिला लिया और सिविल से बीटेक किया। सुरभि की ट्रेनिंग 23 मई से चेन्नई में शुरू होने जा रही है। उन्होंने अपनी सफलता पर गुरूजनों के साथ माता-पिता, दादा, दादी को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिश्रम पर विश्वास था और इस वजह से कामयाबी मिली।

सुरभि की कामयाबी को लेकर पिता ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि परम पिता परमात्मा की एवं मां दूनागिरी की असीम अनुकम्पा गुरूमहाराज की कृपा, हमारे पितृ देवों की छाया मेरे माता -पिता एवं परिवार जनों का आशीर्वाद एवं आप सभी मित्रों एवं परिजनों के स्नेह और शुभकामनाओं से मेरी बेटी सुरभि रौतेला को मां भारती की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बिटिया आर्मी में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुई है यह सब आप सभी मित्रों के स्नेह एवं आशीवार्द से ही सम्भव हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top