Uttarkashi News

ऑल्टो कार खाई में गिरने से मचा कोहराम, चार सवारियों ने दम तोड़ा, दो घायल

File Photo
Ad

उत्तरकाशी: सड़क हादसों के सिलसिले में हर रोज एक नई कड़ी जुड़ती जा रही है। शनिवार को जनपद में एक सड़क हादसे ने हर किसी को डरा दिया। यहां एक ऑल्टो कार के खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। कार में छह लोगों के सवार होने की जानकारी है। जिनमें से चार की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि थाना धरासू द्वारा SDRF को धरासू बैंड से आगे बड़कोट मार्ग पर कल्याणी नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गिरने की सूचना दी है। फिर तत्काल SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लोग घायल हैं जबकि चार की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top