Nainital-Haldwani News

रामनगर के अमन चीन में करेंगे नाम रोशन, मदर्स-डे पर मां को दिया नायाब तोहफा

Ad

7 जून से चीन में आयोजित होगी प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि रामनगर निवासी अमन कुमार का चयन चीन में होने वाले पेंटाथलोन खेल के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 7 जून से चीन में आयोजित होने वाली है। अमन मूल रूप से रामनगर के गांव पूंछड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस ही साल रामनगर से 12वीं की परीक्षा पास की है। उत्तराखंड पेंटाथलोन खेल के राज्य अध्यक्ष पंकज भल्ला द्वारा अमन पिछले 6 साल से पेंटाथलोन खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पेंटाथलोन खेल के अंतर्गत रनिंग, शूटिंग, स्विमिंग जैसी आदि गतिविधियां शामिल होती हैं।

बताते चलें कि इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल मध्य में अमरावती, महाराष्ट्र में हुई थी, जहां अमन ने प्रतिभाग किया था। मॉडर्न पेंटाथलोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि इस प्रतियोगिता के पश्चात अमन कुमार का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर हेतु हुआ है।

मदद के लिए आगे आई “नेकी की दीवार” संस्था

नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल ने बताया कि अमन के चाइना जाने में लगभग दो लाख रुपए का खर्च आ रहा है। वर्तमान में पुछड़ी में रह रहे अमन कुमार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी और माता जी दूसरे घरों में खाना बना घर का भरण पोषण करती है। इस कारण नेकी की दीवार ने अमन की सहायता के लिए अभियान छेड़ा है। इस के साथ ही संस्था ने अमन की मदद के लिए ग्यारह हजार रुपए की धनराशि भी प्रदान की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top