Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: आम्रपाली यूनिवर्सिटी बनने का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिल गई है हरी झंडी

Ad

देहरादून: सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 28 फैसले लिए गए हैं। गेस्ट टीचर्स और सैनिकों के अलावा नैनीताल जिले में आम्रपाली विश्वविद्यालय बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। कैबिनेट ने उसे हरी झंड़ी दे दी है। इसके अलावा काशीपुर में 2500 करोड़ के निवेश से बनेगा इलेक्ट्रानिक पार्क बनाया जाएगा। वहीं कोविड के दौरान जिन सैलानियों की कार्बेट पार्क बुकिंग कैंसल हो गई थी उनका पैसा वापस देने का फैसला कैबिनेट ने किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
  • नैनीताल में निजी क्षेत्र में आम्रपाली विवि खोलने को मंजूरी।
  • 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच सेवानिवृत कार्मिकों के महंगाई भत्ता को ग्रेच्यूटी एवं अवकाश नकदीकरण का भुगतान व 28 प्रतिशत महंगाई भत्ते को देने का निर्णय लिया गया। 
  • परफार्मेंस गारंटी कम सिक्योरिटी डिपाजिट की दरों में कमी करने का निर्णय। 
  • विदेशी मदिरा के बॉटलिंग प्लांट तथा बियर उत्पादन वैट प्रति पूर्ति की अधिकतम सीमा का निर्धारण। 
  • उत्तराखंड पशुपालन विभाग (प्रयोगशाला सहायक) सेवा नियमावली 2021 को मंजूरी। 
  • राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के तहत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से उपलब्ध ऋण की राशि पर 256 दिनों के ब्याज को सरकार वहन करेगी।
  • सकल घरेलू उत्पाद के समान सकल पर्यावरणीय उत्पाद का आंकलन करने का निर्णय। 
  • परिवहन विभाग में देहरादून, ऊधमसिंह नगर में आटोमेटिक वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को निजी क्षेत्र से संचालित करने का निर्णय। 
  • उत्तराखंड जमींदारी विनाश भू-व्यवस्था नियमावली में संशोधन का निर्णय। 
  • राज्य सरकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एएनआई को अधिकृत करने की मंजूरी।
  • हरिद्वार में पंचायतों में तैनात प्रशासक का कार्यकाल छह महीने बढ़ेगा, सरकार लाएगी पंचायती राज संशोधन विधेयक 2021।
  • सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के 50 करोड़ रुपये निवेश तक प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। अभी तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित को 10 करोड़ के निवेश तक की मंजूरी का अधिकार है।
  • काशीपुर में 2500 करोड़ के निवेश से बनेगा इलेक्ट्रानिक पार्क, पार्क बनाने के लिए उद्योग विभाग की 133.8 एकड़ भूमि सिडकुल को दी जाएगी।
  • परिवहन निगम के लिए अधीनस्थ चयन आयोग से चयनित 24 कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। 
  • कार्बेट पार्क कोविडकाल में बुकिंग रद करने पर रिफंड मिलेगा, रिफंड नीति को मंजूरी।
  • देहरादून-ऊधमसिंह नगर में वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर प्राइवेट सेक्टर में दिया जाएगा। 
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top