Uttarakhand News

गजबः अंग्रेजी में अपना नाम तक लिख नहीं पाये छात्र, शिक्षकों को वेतन रोका

Ad

Uttarkashi News: उत्तराखंड में इन दिनों स्कूल और शिक्षक लगातार चर्चाओं में है एक बार फिर उत्तरकाशी में पढ़ाई की पोल खुल गई। बुधवार को सर बडियार क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी को पता चला। कई बच्चे अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिख पाए। इस पर छह शिक्षकों का एक माह का वेतन रोक दिया गया। वहीं स्कूलों में गैरहाजिर मिले दो प्रधानाध्यापकों के निलंबन की संस्तुति भी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बुधवार को बीईओ अजीत भंडारी ने सर बडियार के प्राथमिक विद्यालय सर, पौंटी, किमडार, डिंगाड़ी व जूनियर विद्यालय सर, डिंगाड़ी, सर बडियार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पौंटी के प्रधानाध्यापक विजेंद्र पाल व प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अतोल सिंह के विद्यालय में अनुपस्थित मिले जिस पर उनके निलंबन की संस्तुति उच्च अधिकारियों से की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top