Nainital-Haldwani News

हिलौक्स समर कप में एमिनिटी ने HCC को हराया, शिवांग बनें मैन ऑफ द मैच

Ad

हिमालय क्रिकेट ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के तत्वाधान खेली जा रही अंडर-14 हिलौक्स समर कप के दूसरे दिन एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी रुद्रपुर और हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पार 126 रन बनाये ,जिसमे परितोष राणा ने शानदार बललेबाजी करते हुए 47 रन और पारस ने 13 रन बनाये। एमिनिटी के शिवांग ने 4 और शशांक ने 3 विकेट लिये।

ADVERTISEMENTS Ad

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी की टीम के रोहन जेटली ने 44 ,लक्ष्य ने 32 रन ,विशेष धामी नाबाद 18 रन बनाये।राक्षित ,परितोष राणा और प्रिन्स ने 1- 1 ने विकेट लिये और एमिनिटी क्रिकेट अकादमी ने 26 ओवर में यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।मैन ऑफ द मैच एमिनिटी के शिवांग को 4 विकेट लेने पर दिया गया।आज मुख्य अतिथी उत्तराखंड रणजी टीम के मैनेजर दीपक मेहरा, हिलौक्स ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जोशी ,केवलानंद तिवारी रहे इस अवसर पर गिरीश मेलकानी ,मनोज पंत , पूरन खनी ,धर्म सिह ,नीरज भट्ट ,गोपाल तिवारी ,अंकुर शर्मा ,नीरज आदि रहे कॉमेंट्री व संचालन लक्की चुफाल ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top