Election Talks

बड़ी खबर: गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में करेंगे जनसभा

Ad

हल्द्वानी: चुनावी समर में बड़े-बड़े स्टार प्रचारक प्रचार करने के लिए कूद पड़े हैं। इसी क्रम में आप भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हल्द्वानी आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार अमित शाह 11 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे हल्द्वानी रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रावत का कहना है कि गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिशें की जा रही है। सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बताया जा रहा है कि जनपद के सभी पार्टी कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचने वाले हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने हल्द्वानी से मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को टिकट दिया है।

जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि आसपास की विधानसभा के लोग वर्चुअल माध्यम से रैली से जुड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक बुधवार से शहरी क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। जानकारी यही कि 11 फरवरी को हल्द्वानी रामलीला मैदान में गृहमंत्री शाह की रैली आयोजित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top