Dehradun News

छुट्टी बिताने फिर उत्तराखंड पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, भीड़ से खचाखच भर गया एयरपोर्ट

Ad

देहरादून: सदी के महानायक, बॉलीवुड मेगा स्टार, अमित जी, बच्चेन साहब जैसे नामों से दुनिया भर में मशहूर अमिताभ बच्चन एक बार छुट्टियां बिताने और सुकून के पल तलाशने के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं। अमिताभ बच्चन अपने स्पेशल चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। इस दौरान जहां एयरपोर्ट के स्टाफ ने उनके साथ फोटो खिंचवाई, वहीं अपने फेवरेट हीरो को देखने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों का भी जमावड़ा लग गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक छुट्टियां बिताने के साथ साथ वह हरिद्वार में गुड बाय फिल्‍म की शूटिंग करने के सिलसिले से भी आए हैं। बहरहाल भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। बाहर आते ही

जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे हैं। रिपोर्टेस के मुताबिक छुट्टियां बिताने के साथ साथ वह हरिद्वार में गुड बाय फिल्‍म की शूटिंग करने के सिलसिले से भी आए हैं। बहरहाल भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। बाहर आते ही उनके सर्मथक उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हो गए।

हालांकि कड़ी सुरक्षा होने के चलते कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया। फिलहाल अमिताभ बच्चन देहरादून एयरपोर्ट से नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अक्सर देवभूमि पहुंचते हैं और नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा में छुट्टियां बिताते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि उत्तराखंड देश विदेश के बड़े नामी ग्रामी लोगों के भी पसंदीदा जगहों की लिस्ट में शुमार है। अभी हाल ही में पुष्पा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन भी यहां करीब हफ्तेभर छुट्टी बिताकर गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top