Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग 15 दिन के लिए बंद, घर से निकलने से पहले ये जानकारी जरूर पढ़ें

Ad

हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों पर अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग के डहरा के समीप मोटर मार्ग में नाली निर्माण एंव सुरक्षात्मक कार्य किया जाना है इसलिए 15 दिनों के लिए खनन कार्य में प्रयुक्त डंपरों एंव भारी वाहनों के लिए यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग के डहरा के समीप मोटर मार्ग में नाली निर्माण दौरान दिनांक 24 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक समस्त चार पहियॉ वाहन एंव भारी वाहनों के लिए यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया जाता है।

उन्होने कहा कि क्षेत्रवासियों एंव ग्रामवासियों के दोपहियां वाहनों की अनुमति होगी। उन्होने निर्देश दिये कि अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खण्ड सुनिश्चित करेेंगे कि यातायात संचालित होेते समय मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खण्ड-दमुवाढॅुगा के अधिकारी एंव कार्मिक परिधान में उपस्थित रहे, साथ ही कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित कराया जाये।

मार्ग में दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड रेडियम युक्त पर्याप्त संकेतक यथावश्यक स्थानों पर स्थिापित किये जाये साथ ही मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानक (कार्य करने वाले मजदूरों, अभियन्ताओं एंव यात्रियों का भी) ध्यान रखा जाये। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। प्रतिबन्धित अवधि मे वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वाहनों द्वारा किया जायेगा। अधिशासी अभियंता जमरानी प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि प्रतिबन्धित अवधि के वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top