Dehradun News

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, बोले लड़का फाइटर है…

Ad

देहरादून: बीते सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को देखने के लिए बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता आज देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। बता दें कि मैक्स में ही उनका उपचार चल रहा है। शनिवार की सुबह फिल्म स्टार अनुपम खेर और अनिल कपूर मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने ऋषभ पंत के फैन के रूप में उनके परिजनों से मुलाकात भी की और ऋषभ का हालचाल जाना।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों का ही कहना है कि ऋषभ जल्द ठीक हो जाएंगे। दोनों ने ऋषभ की माता जी से मुलाक़ात की। डॉक्टरो ने भी बताया की वह जल्द ठीक हो जाएंगे। इसमें कोई दोराय नहीं है कि पूरा देश और ऋषभ पंत के फैंस इस समय ऋषभ के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ने कहा कि ऋषभ एक फाइटर हैं और हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top