Rudraprayag News

केदारघाटी की अंजलि बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, रोजाना 2 KM पैदल चलकर जाती थी स्कूल

Ad

Uttarakhand news: देवभूमि की बेटियां किसी से कम नही हैं और पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहीं हैं। इतना ही नहीं पहाड़ की बेटियां आज सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान तो दे ही रही हैं। इसके साथ ही हजारों अन्य बेटियों को भी प्रेरित कर रही हैं। एक बार फिर पहाड़ की बेटी के परिश्रम ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। आज हम आपको ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं केदारघाटी के हाट गाँव की अंजलि गोस्वामी की। जिन्होंने मिलिट्री नसिर्ंग सर्विसेज परीक्षा में 328 वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। ( Anjali Goswami )

ADVERTISEMENTS Ad

परीक्षा में 328 वीं रैंक हासिल

बता दें कि अगस्त्यमुनि विकासखंड के हाट गाँव की अंजली ने भी मिलिट्री नसिर्ंग सर्विसेज परीक्षा में 328 वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। और हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के पुणो स्थित सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइन किया है। अंजलि ने अपनी पढ़ाई अगस्त्य पब्लिक स्कूल गंगानगर अगस्त्यमुनि से की है। जिसके बाद उन्होंने अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग कनखल हरिद्वार से बीएससी नर्सिंग का कोर्स पूरा किया। ( Anjali Goswami of kedarghati became lieutenant in Indian Army )

2 KM पैदल चलकर जाती थी स्कूल

हाट से रोजाना दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती अंजलि ने ठान लिया था कि वे एक दिन जरूर इस मुकाम को हासिल करेंगी। और अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपने सपने को साकार कर ही लिया। अंजलि के पिता मुरारी दत्त गोस्वामी गाँव में इलेक्ट्रिशियन हैं, जबकि उनकी माता अनीता देवी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। अंजलि की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। अंजलि की इस अभूतपूर्व सफलता पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top