Dehradun News

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित की फैक्ट्री में आग, मचा हड़कंप

Ad

ऋषिकेश: अंकिता हत्याकांड मामले में एक बार फिर नई घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित की फैक्ट्री में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सूचना प्राप्त होते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि वनंत्रा रिजॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता और पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री है। हाल ही में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ा था। जिसके बाद पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है।

ऐसे में पुलकित की फैक्ट्री में आग लग गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10:00 बजे रिसोर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो भयंकर आग लग चुकी थी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गुसाई ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top