Dehradun News

अंकिता हत्याकांड में स्कूटी व बाइक बरामद, सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जुटी है। इसी दिशा में अब साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही हैं। मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के बाद गठित एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। अपराध के दौरान उपयोग में ली गई गाड़ियां बरामद हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी व बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में अंकिता आरोपित पुलकित के पीछे बैठी दिख रही है। गौरतलब है कि स्कूटी व बाइक की बरामदगी से अहम जानकारी मिल सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को अंकिता भंडारी लापता हुई थी। जब मामला लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के पास पहुंचा तो वनंतरा रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जिनके बयान के आधार पर पुलिस ने चीला नहर से अंकिता का शव बरामद किया। फिलहाल एसआईटी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top