Uttarakhand News

हल्द्वानी में होगा श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन,औद्योनिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Ad

Uttarakhand News: 17 अगस्त, सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 14-15 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाऐगा। उन्होंने इस बावत कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक को कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पहला मिलेट महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रिगणों ने प्रतिभाग किया।

मंत्री ने कहा कि राज्य का दूसरा श्रीअन्न महोत्सव अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित होगा। उन्होंने जीआई सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुफ गार्डनिंग योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाऐगा, इसके लिए भी आवश्यक तैयारियों के निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को दिये। उन्होंने हार्टी टूरिजियम को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 93 राजकीय उद्यानों की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने को कहा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योनिक पर्यटन की अपार सम्भावनाऐं हैं और इस क्षेत्र में उद्यान विभाग को कार्य करना चाहिए। मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।


इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक आरके सिंह, उप निदेशक अभय सक्सेना, डीएस राणा, उप निदेशक महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top