Sports News

उत्तराखंड के ऋषभ पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक और नया रिकॉर्ड  !

Ad

IND vs ENG First Test : भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन पंत ने जब ओली पोप का कैच पकड़ा, तो वो टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक ये कारनामा सिर्फ एमएस धोनी और सैयद किरमानी जैसे दिग्गज ही कर पाए थे। पंत ने ये मुकाम सिर्फ 40 टेस्ट मैच में हासिल किया है। फिलहाल उनके नाम 151 कैच और 15 स्टंपिंग दर्ज हो चुके हैं यानी कुल 166 शिकार।

तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी में जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ओली पोप ने बल्ला चलाया…तो गेंद सीधा पंत के दस्तानों में चली गई। इस शानदार विकेट के साथ पंत के रिकॉर्ड में एक और पन्ना जुड़ गया। पोप ने 137 गेंदों में 106 रन बनाए थे।

सिर्फ विकेटकीपिंग ही नहीं…पंत ने बल्ले से भी कमाल दिखाया है। पहली पारी में उन्होंने 178 गेंदों पर 134 रन की तेज़तर्रार पारी खेली जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। ये उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक था।

इतना ही नहीं…इस शतक की बदौलत ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में एशिया के सबसे तेज़ 3000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं। उन्होंने ये आंकड़ा सिर्फ 40 मैचों में छू लिया है।

भारत के टॉप 3 टेस्ट विकेटकीपर कैच के आधार पर….

एमएस धोनी ……90 टेस्ट, 256 कैच, 38 स्टंपिंग

सैयद किरमानी…..88 टेस्ट, 160 कैच, 38 स्टंपिंग

ऋषभ पंत…….40 टेस्ट, 151 कैच, 15 स्टंपिंग

ADVERTISEMENTS Ad
To Top