Sports News

IPL:नैनीताल जिले के अनुज रावत बने करोड़पति, आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के रामनगर शहर के रहने वाले युवा क्रिकेटर अनुज रावत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ में खरीदा है। अनुज रावत इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे और उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा गया था। हालांकि अनुज को पिछले 2 साल में राजस्थान ने ज्यादा मौके नहीं दिए थे। बता दे कि अनुज रावत की पहचान एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में होती है वह अंडर-19 भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान भी रह चुके हैंम। इसके अलावा अनुज रावत ने दिल्ली के लिए कई अहम पारियां भी खेली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के रहने वाले अनुज रावत ने साल 2017 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था वह अब तक घरेलू क्रिकेट में दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। अनुज रावत के लिए यह एक खास मौका है क्योंकि वह विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। उनके क्रिकेट करियर में यह आईपीएल एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन का पहला दिन खत्म हो चुका है। पहले दिन फ्रेंचाइजी टीमों ने दिल खोलकर नोट उड़ाए हैं और यही वजह है कि कई खिलाड़ी करोड़पति बन चुके हैं। ईशान किशन आईपीएल 2022 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। लखनऊ सुपर जायंन्ट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खाते में अब सबसे कम पैसे बचे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स अभी फिलहाल सबसे अमीर फ्रेंचाइजी टीम हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top