Uttarakhand News

उत्तराखंड:अनुज रावत का अर्धशतक केवल शानदार पारी नहीं, एक स्टेटमेंट है

Ad

हल्द्वानी: इंडियन प्रीमियर लीग के 15 वे संस्करण में उत्तराखंड के एक और युवा ने अपनी छाप छोड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने अपने सीजन के चौथे मैच में शानदार 66 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुज ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जमाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. उनकी पारी के बदौलत आरसीबी ने मुंबई को सात विकेट से हराया. अनुज की इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. अनुज ने 47 गेंदों का सामना किया. उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने पहले कप्तान फाफ डू प्लेसिस के साथ 50 रन की साझेदारी की तो वहीं विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़कर आरसीबी की जीत को सुनिश्चित कर दिया.

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर के रहने वाले अनुज रावत की तारीफ कॉमेंटेटर भी करते नजर आए. उनकी क्लीन हीटिंग की क्षमता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उत्तराखंड के युवाओं पर अपनी नजर बनाने वाले भी क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो रावत का अर्धशतक केवल एक शानदार पारी नहीं एक स्टेटमेंट की तरह रहा. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ धैर्य का भी परिचय दिया जो बताता है कि वह क्रिकेट की बारीकियों को जल्दी से सीखने के काबिल हैं. वैसे भी अनुज के लिए आईपीएल 15 की शुरुआत अच्छी रही थी, शुरुआती मुकाबलों में उन्हें स्टार्ट तो मिला लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. मुंबई के खिलाफ अनुज की 66 रनों की पारी उन्हें आत्मविश्वास देगी और उत्तराखंड के फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 15 में अनुज इस तरह की कई पारियां खेलेंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top