
Pantnagar University | Dr Shivendra Kumar Kashyap | Vice Chancellor Appointment | Agriculture University | Uttarakhand News : उत्तराखंड के प्रतिष्ठित Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology में एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। जिस विश्वविद्यालय में कभी पढ़ाई की…आज उसी संस्थान की कमान डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के हाथों में आ गई है।
डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वे इसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और अब शीर्ष पद तक पहुंचकर उन्होंने एक मिसाल कायम की है।
डॉ. कश्यप ने वर्ष 1983 में पंतनगर विश्वविद्यालय में बीएससी में प्रवेश लिया था और 1988 तक यहां से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
वर्ष 1997 में वे फिर से पंतनगर विश्वविद्यालय से जुड़े और इंडियन फार्मर्स डायजेस्ट पत्रिका के संपादक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन जैसे अहम पदों पर कार्य किया।
कृषि शिक्षा और संचार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का प्रतिष्ठित बेस्ट टीचर अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
नए कुलपति के रूप में डॉ. कश्यप ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और वे इसे केवल नौकरी नहीं…बल्कि अपनी पहचान मानते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष संस्थानों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने कहा कि उनका फोकस रिसर्च को मजबूत करने और विश्वविद्यालय को एक अग्रणी शोध संस्थान के रूप में स्थापित करने पर रहेगा।






