
UPCL Smart Meter | Electricity Tariff Uttarakhand | Time of Day Tariff | Cheap Electricity Time | Dehradun News : Uttarakhand Power Corporation Limited ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है…जिसके तहत अब दिन के अलग-अलग समय पर बिजली की दरें तय होंगी।
नई व्यवस्था खासतौर पर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। इसमें टाइम ऑफ डे के आधार पर सस्ती और महंगी बिजली का शेड्यूल तय किया गया है, ताकि उपभोक्ता अपने उपयोग का समय बदलकर बिजली बिल कम कर सकें।
यूपीसीएल के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक “सोलर टाइम” माना जाएगा…जिसमें बिजली सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। वहीं सुबह और शाम के समय “पीक टाइम” में बिजली महंगी दरों पर मिलेगी।
गर्मी और सर्दी के मौसम के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। गर्मी में शाम 6 से रात 11 बजे तक और सर्दियों में सुबह व शाम के कुछ घंटों को पीक टाइम घोषित किया गया है।
इस नई व्यवस्था में स्मार्ट मीटर से मिलने वाले डेटा के आधार पर उपभोक्ताओं की बिजली खपत का आकलन किया जाएगा। इसके बाद उसी के अनुसार बिल तैयार किया जाएगा…जिससे बिलिंग अधिक सटीक होगी।
बिजली विभाग का कहना है कि अगर उपभोक्ता सस्ती दरों वाले समय में अधिक बिजली का उपयोग करते हैं…तो वे अपने बिजली बिल में कमी ला सकते हैं।
वहीं औद्योगिक इकाइयों को भी अब दिन के समय सस्ती बिजली राज्य से ही मिल सकेगी…जिससे ओपन एक्सेस की जरूरत कम होगी और राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।






