Dehradun News

उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

WEATHER UPDATE
Ad

Uttarakhand Weather Update | IMD Alert | Orange Alert Uttarakhand | Rain Forecast | Dehradun Weather : उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

29 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज जारी रहेगा। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं…जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेशभर के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था…जो पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड स्तर रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 मई तक प्रदेश में मौसम का यही बदलता मिजाज बना रह सकता है…जिसमें बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top