Sports News

रामनगर के अनुज रावत का विराट कोहली के साथ है खास रिश्ता, आईपीएल में भी अब दोनों साथ खेलेंगे

Ad

हल्द्वानी: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को आरसीबी ने साल 2022 आईपीएल सीजन के लिए 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। अनुज रावत इससे पहले दो साल राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे थे। अनुज रावत दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और कई मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले अनुज रावत ने साल 2017 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में वह अब तक 2 शतक और 10 फिफ्टी जमा चुके हैं। अनुज रावत साल 2018 में भारतीय अंडर-19 टेस्ट टीम के कप्तान थे। भारत ने श्रीलंका दौरे में 2-0 से टेस्ट सीरीज़ जीती थी।

अनुज का आरसीबी के पूर्व कप्तान कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ खास रिश्ता है और अब वह उन्हीं के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। अनुज रावत उसी स्कूल से पढ़ें हैं जहां से विराट कोहली ने अपनी पढ़ाई की है। यह दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के विशाल भारती स्कूल से पढ़ें हैं।

द्रोणाचार्य अवॉर्डी राजकुमार शर्मा के अनुज और विराट के कोच हैं। विराट के बचपन के कोच राजकुमार ने ही अनुज रावत को भी ट्रेनिंग को दी है और उन्हें क्रिकेट के बेसिक सिखाए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलकर अपना करियर शुरू किया था।

अनुज की पहचान एक ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में होती है, हालांकि आईपीएल में उन्हें अधिक मौके नहीं मिले। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुज का बल्ला आईपीएल 15 में कमाल कर अपना परिचय भारतीय क्रिकेट को दे पाता है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top