Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शीतलाष्टमी महापर्व पर पहुंच रहे हैं भजन सम्राट अनूप जलोटा

Ad

हल्द्वानी: आगामी 15 मार्च को शीतलाष्टमी महापर्व पर विशाल भजन संध्या पर भजन सम्राट अनूप जलोटा हल्द्वानी आ रहे है। यह जानकारी धर्मार्थ श्री शीतला मंदिर कमेटी रानीबाग के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 मार्च को शीतलाष्टमी महापर्व पर सुबह 6 बजे गणेश पूजा, नवचण्डी पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। जो मां गार्गी के तट से शीतला माता मंदिर तक निकलेगी

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद अगले दिन 16 मार्च को दोपहर तीन बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने अपनी आवाज से माहौल को भक्तिभय बनाने आ रहे है। साथ ही दिल्ली से भजन गायक राहुल सिंह और मुंबई से भजन गायक संजय शांगलू प्रतिभाग करेंगे। अध्यक्ष सचिन साह एवं समस्त धर्मार्थ श्री शीतला मंदिर कमेटी रानीबाग द्वारा सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शीतलाष्टमी महापर्व में शामिल होने का निवेदन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top