Nainital-Haldwani News

शैमफॉर्ड स्कूल: इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा एक की अनुप्रिया धाकड़ का शानदार प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड की कक्षा एक की छात्रा अनुप्रिया धाकड़ ने साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में छठा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने अनुप्रिया को जोनल ब्रोन्ज़ मैडल, गोल्ड मैडल ऑफ़ डिस्टिंशन एवं सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। अनुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय परिवार को दिया। अनुप्रिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे व विद्यालय परिवार ने बधाई दी एवं साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top