Nainital-Haldwani News

अनुष्का शर्मा ने नीम करौली बाबा को याद कर मनाया हनुमान जन्मोत्सव, पूरा पढ़ें

Ad

नैनीताल: भारत के सबसे पसंदीदा वैवाहिक जोड़े में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों अपने नेक कार्यों से आए दिन चर्चा का केंद्र रहते हैं। अनुष्का और विराट नीम करौली बाबा को किस कदर मानते हैं, यह बात भी अब किसी से छिपी नहीं है। यही एक बार फिर से सिद्ध तब हो गया जब हनुमान जनमोत्सव के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने बाबा के प्रति फिर अपनी भक्ति दिखाई। अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किए गए फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सभी भक्त हनुमान जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। कई मौकों पर भक्ति में लीन दिखने वाली अनुष्का शर्मा फिर एक बार बाबा नीम करौली महाराज की शरण में नजर आई हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने धाम आकर दर्शन नहीं किए मगर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बाबा को याद जरूर किया है।

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहले एक वीडियो लगाया है, जिसमें बाबा की महिमा का वर्णन है। इसके बाद “हनुमान जयंती” के कैप्शन के साथ बाबा का फोटो भी अनुष्का ने लगाया है। इससे अगली स्टोरी में प्रसाद वाली बूंदी से भरी कटोरी की तस्वीर है। माना जा रहा है, अनुष्का ने आज हनुमान जी का प्रसाद भी चढ़ाया होगा। गौरतलब है कि विराट कोहली के फॉर्म में आने का बड़ा कारण उनकी मेहनत के अलावा भगवान के प्रति उनकी और परिवार की आस्था भी रही है। यही वजह है विराट, कई बार नीम करौली बाबा की शरण में दिखे हैं। ज्ञात हो कि विराट अनुष्का कैंची धाम भी आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top