Uttarakhand News

उत्तराखंड में प्राइमरी व जूनियर शिक्षक बनने के लिए फौरन करें आवेदन, इस तिथि को होगी UTET की परीक्षा

उत्तराखंड में खत्म होगा शिक्षक बनने का इंतजार, 451 पदों पर निकली भर्ती
Ad

देहरादून: समाज को समाज बनाने की शिक्षा शिक्षकों द्वारा ही मिलती है। बहुत सारे लोग समाज को सुधारने व नई पीढ़ी को आगे ले जाने का दम रखते हैं। शिक्षक बन कर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्राइमरी व जूनियर शिक्षक बनने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (Uttarakhand Teacher Eligibility Test-UTET) के लिए एक सितंबर से आवेदन भरने शुरू हो गए हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल के कारण ऑफलाइन आवेदन करना खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए इस बार अभ्यर्थियों को टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ध्यान रहे कि तय तिथि और समय के बाद आवेदन पत्र व शुल्क स्वीकार नहीं होगा।

बता दें कि उत्तराखंड राज्य में शिक्षक बनने के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा को पास करना जरूरी है। लिहाजा राज्‍य के स्कूलों में प्राथमिक व जूनियर शिक्षक बनने के लिए टीईटी प्रमाणपत्र की अनिवार्यता है। इसलिए परीक्षा उत्तीरण करने के बाद ही अभ्यर्थी शिक्षक बन सकेंगे।

बहरहाल उत्तराखंड में इस साल टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) प्रथम व द्वितीय 26 नवंबर को आयोजित होगी। इस बाबत शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

गौर करने योग्य ये है कि एक मोबाइल नंबर व एक ईमेल आइडी पर एक ही आवेदक का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। परिषद की सचिव नीता तिवारी के मुताबिक परीक्षा 26 नवंबर को प्रस्तावित की गई है। विभिन्न श्रेणियों के हिसाब से आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है।

श्रेणी – आवेदन शुल्क

सामान्य – 600 रुपए (एक परीक्षा) – 1000 रुपए (दो परीक्षा)

अन्य पिछड़ा वर्ग – 600 रुपए (एक परीक्षा) – 1000 रुपए (दो परीक्षा)

अनुसूचित जाति – 300 रुपए (एक परीक्षा) – 500 रुपए (दो परीक्षा)

अनुसूचित जनजाति – 300 रुपए (एक परीक्षा) – 500 रुपए (दो परीक्षा)

निशक्त वर्ग – 300 रुपए (एक परीक्षा) – 500 रुपए (दो परीक्षा)

यहां करें आवेदन

यहां देखें नोटिफिकेशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top