Uttarakhand News

उत्तराखंड में शिक्षकों की बल्ले बल्ले, सरकार ने भर्ती पर लगी रोक को हटाया

Ad

देहरादून: अशासकीय स्कूलों में नियुक्ति पर लगी रोक लंबे समय के बाद हटाई गई है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। गौरतलब है कि इससे सैंकड़ों लोगों को फायदा होगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नए सिरे से भर्ती को शुरू करने को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल राज्य के अशासकीय स्कूलों में करीब एक हजार पद खाली हैं। जिन पर शिक्षकों के साथ साथ अन्य कर्मचारियों को भर्ती किया जाना है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद इन स्कूलों में नियुक्ति को लेकर लगी रोक से काफी शिक्षकों व कर्मियों को परेशान होना पड़ा। इसके चलते अप्रैल में अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था।

सरकार ने अब इन सभी को राहत दी है। सरकार ने अशासकीय स्कूलों में शिक्षक-कार्मिकों की भर्ती पर लगी रोक को समाप्त कर दिया है। बता दें कि सरकार ने पूर्व में स्थगित भर्ती को बहाल करने के साथ साथ नई भर्तियों को भी मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि तय मानक के आधार पर ही आगामी भर्तियों को संपन्न किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही नियुक्तियों में शत प्रतिशत पारदर्शिता के लिए कहा गया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर अगर किसी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top