National News

ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा ढेर के ढेर होने की खबर

Ad

Pahalgam Attack: Indian Amry: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हरवन क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। ऑपरेशन महादेव के तहत चलाए गए इस अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा भी शामिल बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ जवरवन रिज और महादेव रिज के बीच हुई। यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब सुबह करीब 11 बजे सेना की एरिया डोमिनेशन टीम गश्त पर थी और तीन संदिग्ध आतंकी नजर आए। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं। आतंकी सेना और पुलिस जैसी वर्दी में आए थे और उनके पास एके-47 सहित भारी हथियार थे। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसमें सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें शामिल थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top