Uttarakhand News

देहरादून एसएसपी ने कहा प्रदर्शन में शामिल हुए अराजक तत्व, पथराव के बाद हुई कई गिरफ्तारी

Ad

देहरादून: लोक सेवा आयोग परीक्षा लीक मामले में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। गांधी पार्क से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन घंटा घर जा पहुंचा। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सीबीआई जांच की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस और युवाओं के बीच बातचीत का दौर चला लेकिन कोई हल नहीं निकला तो हालात बेकाबू हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पूरे प्रकरण में यातायात करने वाले और सड़क किनारे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को युवाओं को जबरन धरना स्थल से उठाना और लाठीचार्ज की घटना ने युवाओं को आक्रोशित कर दिया था। शुक्रवार को पूरे देहरादून की नजर युवाओं के प्रदर्शन पर ही थी। युवाओं का समूह मुख्य सड़क पर उतर आया तो पुलिस के भी पांव फूल गए।

कमान हाथ में लेते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने युवाओं को 10 मिनट में धरना स्थल खाली करने को कहा। उन्होंने युवाओं से अपील की और कहा कि कुछ अराजक तत्व धरने प्रदर्शन में शामिल हो गए है। माहौल बिगड़ सकता है और ऐसे में अब पुलिस धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दे सकती है। इसके कुछ ही देर लाठीचार्ज और पथराव शुरू हो गया और माहौल पूरी तरह से बदल गया। युवाओं के प्रदर्शन ने भगदड़ की शक्ल ले ली। पुलिस ने कइयों को गिरफ्तार किया तो वहीं पथराव में कई युवा भी घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top